Thursday, 13 March 2014

" क्या है ....."


















" क्या  है ....."

क्या  है  जीवन  क्या  है  माया
सरबस  कारण  क्या  है ...
क्या  है  चँदा  क्या  है  सूरज
जल  बिन  बादल  क्या  है ...!!

क्या  दीया  बाती  रैन  के  साथी
बेस्वप्न  नींद  भी  क्या  है
आधी  अधूरी  उम्मीद  नहाती
झूठा  फ़ितूर  भी  क्या  है .....!!

बने  बनाये  निजाम  के  साये 
दिल  मजबूर  ये  क्या  है
उड़े  पतंग  पर  पेच  ना  काटे 
चरखे  में  डोर  ये  क्या  है .....!!

क्या  चूल्हे  चाकी  दुखड़ों  की  माटी
पिसता  वजूद  भी  क्या  है
झूले  झुलाये  हिण्डोले  में  काठी
बरपा  सुकून  भी  क्या  है ........!!

अँधा  ना  माँगे  आँखों  के  तारे
शिक़वा  जुनून  ये  क्या  है
तोड़े  वैकुण्ठ  ना  धीर  के  धारे
मसला  संगीन  ये  क्या  है ......!!

******** विक्रम  चौधरी *********

No comments:

Post a Comment